Thursday, May 14, 2026
Home प्रादेशिक रुपौली चुनाव परिणाम पर भाजयुमो नेता की प्रतिक्रिया, कहा- सिम्बोल के साथ...

रुपौली चुनाव परिणाम पर भाजयुमो नेता की प्रतिक्रिया, कहा- सिम्बोल के साथ साथ उम्मीदवार का चयन भी अहम मुद्दा।

पहले पूर्णिया लोकसभा में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत और अब रुपौली विधानसभा उपचुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने बिहार में नये राजनीतिक संकेत दे दिए हैं। एनडीए और महागठबंधन, दो खेमे की मजबूरी के बीच अब जनता ने विकल्प की तलाश शुरू करने की शुरुआत का संकेत कहीं न कहीं दे दिया है। साथ ही पूरे देश मे हुए उपचुनाव के नतीजे एनडीए केलिए निराशाजनक रहे हैं। इन नतीजों ने कहीं न कहीं एनडीए और मुख्य रूप से भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। इन नतीजों को राजनीतिक विश्लेषक 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का संकेत भी मान रहे हैं।

इसी परिणाम पर दरभंगा भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रुपौली विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब पार्टी के सिम्बोल के साथ साथ उम्मीदवार का चयन भी अहम मुद्दा बन गया है। इसे बिहार में लोकसभा से विधानसभा तक पूर्णिया की जनता ने सार्वजनिक कर दिया है।

उनके इस बयान मे भी कहीं न कहीं भाजपा की चिंता झलकती दिखी है। बालेंदु झा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया है कि

पांच बार की विधायक पहुंची तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने रुपौली में बाजी मारी,पिछली बार के चुनाव में रहे थे उपविजेता। चुनाव चिन्ह के साथ-साथ जनता से जुड़ाव भी अब चुनाव में प्रतिनिधि चयन का एक अहम मुद्दा हो गया है। इसे बिहार में लोकसभा से विधानसभा तक पूर्णिया की जनता ने सार्वजनिक कर दिया।

बालेंदु झा का सोशल मीडिया पोस्ट

यह प्रतिक्रिया चुनाव परिणाम आने के ठीक बाद की है। परंतु ऐसे प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है। साथ ही इस तरह का परिणाम जनता के लिए सुखद संकेत माना जा सकता है। परंतु चुनाव चिन्ह के भरोसे रहने वाले जनप्रतिनिधियों केलिए खतरे की घंटी भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments