Thursday, May 14, 2026
Home पटना : पटना में 2 बच्चों की हत्या से सनसनी… आंखें फोड़ने...

पटना : पटना में 2 बच्चों की हत्या से सनसनी… आंखें फोड़ने के बाद मारा, कल से लापता थे बच्चे

पटना के गर्दनीबाग इलाके में 11 और 12 साल के 2 बच्चों की हत्या हुई है। सोमवार सुबह दोनों के शव मिले हैं। दोनों पड़ोसी थे। बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे, शरीर पर चोट के निशान थे। 12 साल के विवेक के पिता विनोद कुमार का आरोप है कि बच्चों की आंखें फोड़ी गई है। वहीं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने NH 30 के समीप 70 फीट सड़क पर आगजनी कर बवाल खड़ा किया है।

लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की नृशंस हत्या की गई है। दोनों की लाशें देखकर स्पष्ट लग रहा है कि अपराधियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। फिर दोनों की आंखें फोड़ दी। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों के छाती में चाकू से वार किया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मामला पटना के बेवर थाना क्षेत्र की है, जहां लाल पेट्रोल पंप के पास एक गैराज में दो नाबालिग बच्चों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि दोनों बरामद मृतक नाबालिग बच्चे पास के ही रहने वाले हैं. जिनकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मोटर गैरेज में रख दिया है। फिलहाल घटना की सूचना पर बेऊर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना के बारे में पुष्टि करते हुए बेउर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का रहने वाले दो बच्चों की लाश मिली है। इनकी पहचान विवेक कुमार (12) और प्रत्युष कुमार (11) के रूप में हुई है। दोनों गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद निवासी हैं। दोनों रविवार की शाम से ही लापता थे। सोमवार की सुबह एक अर्ध निर्मित मकान में दोनों की डेड बॉडी मिली है। लोगों को समझाया-बुझाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments