Wednesday, May 13, 2026
Home बिहार : बिहार में काल बन गई गर्मी, मौसम विभाग ने 17...

बिहार : बिहार में काल बन गई गर्मी, मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, भीषण गर्मी से 13 लोगों की मौत

पटना-बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी काल बन गई है. पिछले 24 घंटे में पांच जिले में 13 लोगों की मौत गर्मी से हो गई है.  सबसे अधिक मौत औरंगाबाद में हुई है. यहां पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो वहीं सारण और गया में तीन-तीन लोगों की मौत भीषण गर्मी के कारण हो गई है. तो वहीं  रोहतास और भोजपुर एक-एक लोगों की मौत भीषण गर्मी से  हुई है.

राज्य के लोग  लू से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. उमस और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. उमस भरी गर्मी से तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है. पूरे सूबे में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है. घरों में भी पंखे और कूलर की हवा से भी राहत देने से इंकार कर रहे हैं. रविवार को राज्य का सबसे गर्म जिला औरंगाबाद रहा जहां 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बिहार के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है. बिहार के 17 जिलों में आज यानी मंगलवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से  बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद ,गया नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है. मौसम विभाग ने  पटना सहित तीन जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.वहीं पटना, नालंदा, जमुई में लू का येलो अलर्ट है.मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की तल्खी बरकरार रहेगी.

अगले चार दिनों तक मानसून दस्तक देने वाला नहीं है. बंगाल तक पहुंचने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आनेवाला मानूसन पहले ही कमजोर पड़ गया था. इस बीच अगले दो दिनों तक पूरे दिन धूप खिले रहने की संभावना है. जबकि सुबह शाम बादल अपना डेरा जमाए रहेंगे.

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments