Sunday, May 10, 2026
Home चलती ट्रेन के अंदर महिला ने दिया बच्चे को जन्म ।

चलती ट्रेन के अंदर महिला ने दिया बच्चे को जन्म ।

दरभंगा जिले के निवासी दंपती की यात्रा को तेज रफ्तार ट्रेन ने न सिर्फ खुशनुमा बना दिया, बल्कि उम्र भर के लिए यादगार भी बना दिया। ट्रेन के अंदर मिली इस खुशी से न सिर्फ पूरा परिवार मुस्कुरा रहा है बल्कि महिला पुलिसकर्मी भी इस लम्हे को कैद कर लेने से पीछे नहीं हटीं।

दरअसल, दरभंगा जिले के बिद्दुपुर निवासी रैयाजुद्दीन और उनकी पत्नी सायरा खातून हावड़ा स्टेशन से रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 बोगी में सवार होकर दरभंगा आ रहे थे। इसी दौरान तेज दर्द उठने के बाद सायरा ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया, जिससे ट्रेन में सफर कर रहे लोगों में चिंता के बाद खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक हावड़ा स्टेशन से ट्रेन अपने गंतव्य दरभंगा के लिए खुली। दोनों पति-पत्नी आराम से अपनी-अपनी सीट पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन तेज अपनी रफ्तार में थी, तभी रात के दो से तीन बजे के आसपास सायरा खातून को पेट में तेज दर्द उठा और वह चीखने-चिल्लाने लगी। उसके बाद पति यात्रा कर रहे दूसरे यात्रियों से मदद की गुहार लगाने लगा। पर उनमें से उनकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। पति-पत्नी लाचार और परेशान अपनी मंजिल के लिए आगे बढ़ते रहे। इसी बीच इस ट्रेन में यात्रा कर रहे उनके रिश्तेदार मदद के लिए पास आए, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी और रिश्तेदारों के जीवन का एक यादगार और खुशनुमा पल उस वक्त सामने आया जब दिन फटते ही राजेंद्र पुल के आसपास ट्रेन में एक किलकारी गूंजी। इससे ट्रेन का समा बदल गया। दरअसल, महिला ने चलती ट्रेन में एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिवार के लोगों के लिए यह यात्रा न सिर्फ यादगार बन गई, बल्कि कभी न भूल पाने वाला पल भी बन गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही बेगूसराय के बरौनी स्टेशन पहुंची, वैसे ही जीआरपी बरौनी मदद के लिए आगे आई। फिर जच्चा और बच्चे को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान महिला सिपाही भी बच्ची को गोद में लेकर न सिर्फ खिलाती हुईं नजर आईं, बल्कि नवजात बच्ची को ममता की छांव भी दी। ट्रेन में गूंजी इस किलकारी की चर्चा आज हर तरफ हो रही है।

Banner

इस संबंध में नाना मोशीद मोमिन ने बताया कि महिला उनकी बेटी है, जो हावड़ा से दरभंगा के लिए निकली थी। तभी रात में पेट दर्द के बाद मोकामा पुल के आस पास चलती ट्रेन में उनकी बेटी को बेटी हुई। परिवार के लोग खुश हैं। उन्होंने बताया कि बरौनी जीआरपी ने उनकी बहुत मदद की है। वहीं, महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि बच्ची का जन्म चलती ट्रेन में हुआ है। बच्चा और उसकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments