Sunday, May 10, 2026
Home बिहार : बिहार में शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा स्थगित, 26...

बिहार : बिहार में शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा स्थगित, 26 से 28 जून के बीच होना था एग्जाम  

बिहार में शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा स्थगित हो गई है. ये परीक्षा 26 से 28 जून तक होने वाली थी. अब नियोजित शिक्षकों को परीक्षा के नई तारीख का इंतजार है. बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित

26 से 28 जून तक दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा स्थगित हो गई है. नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनने के लिए सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था बीएसईबी ने कहा है कि परीक्षा को लेकर जल्द नई तिथि की घोषणा होगी. समिति ने बताया है कि बीपीएससी द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए दिनांक 28 जून, 2024 को आयोजित परीक्षा के कारण समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) की परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है.बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित: नियोजित शिक्षकों के राज्य कर्मी बनने के लिए आयोजित होने वाली दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाना है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कि ओर से दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा का आयोजन 26 जून से 28 जून तक प्रदेश के ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया जाना था. इस परीक्षा में 85000 से अधिक स्थानीय निकाय के शिक्षक सम्मिलित होंगे. अब नियोजित शिक्षकों को परीक्षा के नए तिथि का इंतजार है.

26 से 28 जून तक आयोजित होनी थी परीक्षा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जानकारी दी है कि कक्षा प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों, मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 के शिक्षक अभ्यर्थियों, माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9- 10 के शिक्षक अभ्यर्थियों और उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11- 12 की शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित है. समिति ने कहा है कि इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड समिति द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा.
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments