Monday, May 11, 2026
Home बेगूसराय : बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, रेलकर्मी की मौत।

बेगूसराय : बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, रेलकर्मी की मौत।

बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बेगूसराय का है. यहां सड़क हादसे में एक रेल कर्मी की मौत हो गई है. बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार रेल कर्मी की मौत हो गई. यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सुशील नगर के समीप एनएच 31 पर हुआ है. मृतक रेल कर्मी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड 1 निवासी मोहम्मद जैनुल का 47 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो को जब्त कर लिया है, हालांकि वाहन चालक भागने में सफल रहे.

एनएच 31 पर हुआ हादसा

नौशाद के परिजनों ने बताया कि नौशाद रेलवे में काम करता था, जो टेक्नीशियन के पद पर बरौनी में पदस्थापित था. मृतक नौशाद ड्यूटी करने के लिए बाइक से बरौनी जा रहा था, तभी सुशील नगर के समीप एनएच-31 पर बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई थी. जिससे बाइक सवार रेलकर्मी नौशाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंघौल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कागजात से हुई पहचान
उधर, इस संबंध में पुलिसकर्मी ने बताया कि सुशील नगर के समीप एनएच 31 पर यह घटना हुई है. बोलेरो और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें बाइक सवारी युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही शव को सदर अस्पताल में भेज दिया गया. मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर मृतक रेल कर्मी है,युवक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी गई. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो को जब्त कर लिया है, हालांकि वाहन चालक भागने में सफल रहे. मामले की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments