घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, आपसी रंजिश को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।फिलहाल, मुकेश सहनी हैदराबाद में हैं और रात 9:00 बजे तक घर पहुंचने की उम्मीद है। घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी
बिहार में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं।उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही महागठबंधन में शामिल हो गई थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह डील मूल रूप से मुकेश सहनी और RJD के बीच हुई थी।मुकेश सहनी की एक पहचान ‘सन ऑफ मल्लाह’ की है। सहनी मूलतः (मल्लाह/निषाद) की राजनीति करते हैं। अगर वोट की बात करें तो बिहार में मल्लाहों की आबादी लगभग सात फीसदी है।वहीं, सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14 प्रतिशत बताते हैं।

