Thursday, May 14, 2026
Home बिहार : बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के...

बिहार : बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या,घर में मिली क्षत-विक्षत लाश,इलाके में मचा हड़कंप…

दरभंगा।बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। कहा जा रहा है कि घर में ही उनकी हत्या की गई है। दरभंगा के एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है।एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है।रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार से घर पर ही सहनी की निर्मम हत्या की गई है।इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है और शरीर पर जख्म के कई निशान दिख रहे हैं।तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा है कि चाकू से कई बार हमला किया है। हालांकि, अभी हत्या कैसै हुई और क्यों हुई? इसपर पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, आपसी रंजिश को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।फिलहाल, मुकेश सहनी हैदराबाद में हैं और रात 9:00 बजे तक घर पहुंचने की उम्मीद है। घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी

जीतन सहनी घर में अकेल रहते थे।मुकेश सहनी की मां का पहले ही निधन हो चुका है। उनका जीवन बेहद सादा था।अपने बेटे के राजनीतिक या कारोबारी जगत से उनको कोई मतलब नहीं रहता था। मुकेश सहनी के पटना या मुंबई स्थित निवास पर भी वो कम ही जाते थे।उनकी हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। लोगों को कहना है कि उनकी हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है।उनका किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था।उनकी हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।एसएसपी खुद दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल भी मौके पर पहुंच गयी हैं।

बिहार में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं।उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही महागठबंधन में शामिल हो गई थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह डील मूल रूप से मुकेश सहनी और RJD के बीच हुई थी।मुकेश सहनी की एक पहचान ‘सन ऑफ मल्लाह’ की है। सहनी मूलतः (मल्लाह/निषाद) की राजनीति करते हैं। अगर वोट की बात करें तो बिहार में मल्लाहों की आबादी लगभग सात फीसदी है।वहीं, सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14 प्रतिशत बताते हैं।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments