Thursday, May 14, 2026
Home खगड़िया में ₹3.5 लाख नकद जब्त:चुनावी निगरानी के दौरान दो चेकपोस्टों पर...

खगड़िया में ₹3.5 लाख नकद जब्त:चुनावी निगरानी के दौरान दो चेकपोस्टों पर कार्रवाई, जांच जारी गौतम कुमार।

खगड़िया में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चल रही निगरानी के दौरान पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के दो अलग-अलग चेकपोस्टों पर वाहन जांच के क्रम में कुल 3.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित हीरा टोल चेकपोस्ट पर फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट राहुल सिंह और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 1 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसी तरह, नगर थाना क्षेत्र में एफएसटी/एसएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 2.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिलेभर में प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी चेकपोस्ट सक्रिय हैं और प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध नकदी, अवैध सामग्री या चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व पर सीधी नजर है। उनका उद्देश्य चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना है।

एसपी ने आगे बताया कि जिले में कुल 48 स्टैटिक सर्विलांस टीमें, 12 फ्लाइंग स्क्वायड, 21 बॉर्डर सीलिंग प्वाइंट, 20 नदी गश्ती बिंदु, 38 चेकपोस्ट/नाके और 38 दियारा गश्ती स्थल सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं। प्रत्येक चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात हैं, साथ ही आवश्यक लॉजिस्टिक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नकदी या अन्य संदिग्ध सामग्री ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments