Thursday, May 14, 2026
Home RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भरा नामांकन:खगड़िया में चल रही...

RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भरा नामांकन:खगड़िया में चल रही अटकलों पर लगाया विराम, “डॉ. संजीव जीतेंगे” के लगाए नारे।

खगड़िया में परबत्ता विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने आज गोगरी अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उनकी उम्मीदवारी को लेकर लंबे समय से चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है। नामांकन से पहले डॉ. संजीव कुमार सिंह ने शुभ मुहूर्त में अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने अपने आवास परिसर स्थित शनि मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पैतृक गांव नयागांव स्थित स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया।

गोगरी अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन किया दाखिल मंदिर से वे अपने भारी समर्थक दल और गाड़ियों के काफिले के साथ गोगरी की ओर रवाना हुए।

गोगरी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन दाखिल किया। बीते रात यह चर्चा जोरों पर थी कि महागठबंधन की ओर से कुछ उम्मीदवारों के सिंबल वापस लिए जा सकते हैं, और डॉ. संजीव कुमार सिंह का सिंबल भी लौटाया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने देर रात फेसबुक लाइव के माध्यम से स्पष्ट किया था कि उनका नामांकन तय है और सिंबल यथावत है। आज के नामांकन ने इन सभी कयासों को समाप्त कर दिया।

भगवान हाई स्कूल मैदान में जनसभा का आयोजन नामांकन के बाद गोगरी स्थित भगवान हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। डॉ. संजीव कुमार सिंह के नामांकन के साथ ही परबत्ता की सियासत में नई सरगर्मी देखने को मिल रही है। उनके समर्थकों के बीच “डॉ. संजीव जीतेंगे” के नारे गूंज उठे, जिससे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments