Thursday, May 14, 2026
Home व्यवसायी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट:जमुई के महाराजगंज में दुकान...

व्यवसायी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट:जमुई के महाराजगंज में दुकान से दूर जाकर झगड़ा करने को कहने पर विवाद।

जमुई के महाराजगंज में सोमवार रात एक व्यवसायी की दुकान में तोड़फोड़ की गई और उसके साथ मारपीट की गई। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित व्यवसायी चंदन केसरी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवक आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। जब चंदन ने उन्हें दुकान से दूर जाकर झगड़ा करने को कहा, तो वे नाराज हो गए।

जमुई में दुकान के बाहर जमकर हुई मारपीट।

दुकान में घुस गए और जमकर की तोड़फोड़

युवकों ने चंदन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब चंदन जान बचाने के लिए अपनी दुकान में घुसा, तो सभी युवक भी दुकान में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में व्यवसायी का हजारों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

टाउन थाने में लिखित आवेदन दिया

घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी चंदन केसरी ने टाउन थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने घायल व्यवसायी के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दबंगों की पहचान करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments