Sunday, May 10, 2026
Home श्रेयसी सिंह ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात:जमुई से पटना पहुंचकर...

श्रेयसी सिंह ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात:जमुई से पटना पहुंचकर दी जीत की बधाई, बाेलीं-लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराना प्राथमिकता।

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने शनिवार को पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को श्रेयसी सिंह ने दी बधाई।
गिद्धौर से खुद कार चलाकर पहुंचीं पटना

जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह अपनी जीत के बाद शनिवार देर शाम जमुई के गिद्धौर प्रखंड स्थित अपने घर लाल कोठी से खुद कार चलाकर पटना पहुंचीं। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से भेंट की।

बिहार विधानसभा चुनाव में श्रेयसी सिंह ने 123868 मत प्राप्त कर राजद उम्मीदवार मोहम्मद शमशाद आलम को 54498 मतों के बड़े अंतर से हराया। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार विजय प्रकाश को 41000 मतों से पराजित किया था, लेकिन इस बार जीत का अंतर काफी अधिक रहा।

जिले की विधानसभा सीटों पर एनडीए को कब्जा

जिले की चार विधानसभा सीटों जमुई, सिकंदरा, झाझा और चकाई में से एनडीए ने जमुई, सिकंदरा और झाझा सीटों पर कब्जा किया है। वहीं, चकाई विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार सावित्री देवी ने जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करतीं श्रेयसी सिंह।
श्रेयसी सिंह की जीत पर मतदाताओं ने भी उन्हें बधाई दी है। श्रेयसी ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता लंबित विकास कार्यों को पूरा करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जमुई विधानसभा क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखेंगी और जनता के इस समर्थन को कभी न भूलने की बात कही।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments