खगड़िया : श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय 18 नवंबर 2025 को करने जा रहा एक दिवसीय जॉब कैम्प आयोजित . 10वीं पास होना अनिवार्य।
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को रोजगार देने की दिशा में जिला नियोजनालय खगड़िया की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है . बताया जा रहा है कि श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय खगड़िया द्वारा 18 नवंबर 2025 को एक दिवसीय जॉब कैम्प आयोजित किया जा रहा है .
श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय करेगा कैंप आयोजित : श्रम संसाधन विभाग द्वारा यह कैम्प सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक नियोजनालय परिसर में होगा . इस अवसर पर देश की जानी-मानी निजी कंपनी Blink Commerce Pvt. Ltd. (Blinkit) युवाओं की भर्ती करेगी.
Picker Packer पदों पर होगी नियुक्ति:जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने ईटीवी से बताया कि इस रोजगार मेला में युवाओं की नियुक्ति “Picker Packer” पद के लिए की जाएगी . इच्छुक अभ्यर्थी न्यूनतम 10वीं पास होने चाहिए और उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए . चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹14,600 से ₹19,000 तक का वेतन मिलेगा.
निःशुल्क हॉस्टल सुविधा भी दी जाएगी :इसके अलावा कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को एक माह तक निःशुल्क हॉस्टल सुविधा भी दी जाएगी . काम का स्थल फरुख नगर, गुरुग्राम (हरियाणा) निर्धारित किया गया है .बताया गया कि कुल 50 उम्मीदवारों का चयन इस रोजगार कैम्प के माध्यम से किया जाएगा .
इस तरह करें आवेदन :इस रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ नियोजनालय खगड़िया पहुंच सकते हैं. इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.
युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करेगा:जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह कैम्प युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है.खगड़िया जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से कई युवाओं को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के अवसरों का नया द्वार खुलेगा. यह आयोजन न केवल रोजगार सृजन का माध्यम बनेगा बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास और अनुभव भी प्रदान करेगा.

