पूर्णिया में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के पारामेडिकल भवन में हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों को मिल रही सहायता का मूल्यांकन करना और इसे और बेहतर बनाना था।
सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और एपीएचसी के माध्यम से सामान्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को आसानी से चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही, गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें प्रखंड या जिला अस्पताल रेफर करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इन सामुदायिक स्तर के केंद्रों पर अधिक से अधिक मरीजों को सहजता से चिकित्सा सुविधाएं मिलें।
इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. के एम दास, जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार सिंह, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य सोरेंद्र कुमार दास, डीपीसी डॉ. सुधांशु शेखर, डीएमईओ आलोक कुमार, डीसीक्यूए डॉ. अनिल कुमार शर्मा, एनसीडी एफएलसी केशव झा, यूनिसेफ जिला सलाहकार शिवशेखर आनंद, पीरामल स्वास्थ्य जिला प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, सनथ गुहा, शुभम कुमार, यक्ष्मा विभाग और टीकाकरण विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों सहित सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

