Sunday, May 10, 2026
Home रूपौली में 18 वर्षीय युवक लापता, 15 नवंबर से गायब:पड़ोसी पर अपहरण...

रूपौली में 18 वर्षीय युवक लापता, 15 नवंबर से गायब:पड़ोसी पर अपहरण का आरोप, पिता ने दर्ज कराया मामला।

पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवक नवीश यादव 15 नवंबर की देर शाम से लापता है।

युवक के पिता लालो यादव ने पड़ोसी साजन यादव पर अपने बेटे को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धोबिनिया बासा के युवक पर आरोप

लालो यादव के अनुसार, 15 नवंबर को रात करीब 7 से 8 बजे के बीच, जब वह अपने बासा पर गाय को चारा दे रहे थे, तभी धोबिनिया बासा का साजन यादव (22 वर्ष) एक लड़के के साथ बाइक पर आया।

साजन ने नवीश को यह कहकर अपने साथ ले गया कि पास के गांव में एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है और वे थोड़ी देर में लौट आएंगे।

जब देर रात तक नवीश घर नहीं लौटा, तो उसकी मां ने फोन किया। नवीश ने फोन पर बताया कि वह साजन के साथ है और थोड़ी देर में वापस आ जाएगा।

दो-तीन घंटे बाद जब नवीश घर नहीं पहुंचा, तो उसकी मां ने दोबारा फोन किया, लेकिन इस बार फोन बंद मिला।

पीड़ित के परिजन ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

सुबह होते ही परिजनों ने नवीश की तलाश शुरू कर दी। कहीं कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने मोहनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद लालो यादव ने अपने कुछ परिजनों के साथ मिलकर आरोपी साजन और उसके एक रिश्तेदार को खगड़िया के घुसकी से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले के संबंध में धमदाहा एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी ने बताया कि फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है। घटना में शामिल कुछ संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments