Sunday, May 10, 2026
Home जमुई में ई-रिक्शा पलटने से नाबालिग चालक घायल:तेज रफ्तार के चलते हुआ...

जमुई में ई-रिक्शा पलटने से नाबालिग चालक घायल:तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा, पुलिस-लोगों ने पहुंचाया अस्पताल।

जमुई के बरहट प्रखंड में मलयपुर पुलिस लाइन के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चला रहा एक नाबालिग चालक बुरी तरह से फंस गया। बिहार पुलिस के एक जवान और स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस लाइन में तैनात बिहार पुलिस के जवान सौरव प्रकाश अपने सहयोगी के साथ पुलिस लाइन से जमुई एसपी कार्यालय जा रहे थे। तभी उनकी नजर ई-रिक्शा के नीचे दबे नाबालिग पर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग को ई-रिक्शा के नीचे से निकाला।

सड़क पर ठोकर लगने अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा

घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान बरहट प्रखंड के पेंघी निवासी 12 साल के मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

बताया गया कि फैजान के परिवार में कोई अन्य कमाने वाला नहीं है, और वह नाबालिग होते हुए भी ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार सुबह वह जमुई रेलवे स्टेशन से यात्री को लेकर लौट रहा था। मलयपुर पुलिस लाइन के पास सड़क पर ठोकर लगने और तेज रफ्तार के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना के समय ई-रिक्शा में केवल एक यात्री सवार था, जो सुरक्षित बच गया। फैजान ई-रिक्शा के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार पुलिस के जवान सौरव प्रकाश ने पुष्टि की कि घायल को उनके सहयोगी की मदद से सदर अस्पताल लाया गया था।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments