Sunday, May 10, 2026
Home खगड़िया के परबत्ता में आग से 3 घर जलकर राख:खाना बनाते समय...

खगड़िया के परबत्ता में आग से 3 घर जलकर राख:खाना बनाते समय हादसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू।

खगड़िया के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित करना गांव में बुधवार देर शाम खाना बनाने के दौरान आग लग गई। इस भीषण आगजनी में तीन परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ और पीड़ित परिवार बेघर हो गए।

मनोज कुमार सिंह, मुनेश्वर सिंह और चीना देवी के घरों में शाम के समय भोजन बनाते समय अचानक आग भड़क उठी। घास-फूस और लकड़ी से बने होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

तीनों घर पूरी तरह जले

सूचना मिलते ही परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने तत्काल दमकल वाहन को मौके पर भेजा। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जल चुके थे। आग में घर के साथ पशुओं का चारा, भूसा, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गए। सैकड़ों क्विंटल भूसा नष्ट होने से पशुपालकों के सामने अतिरिक्त संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आ रहे लोग

ग्रामीणों ने बताया कि यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचता, तो आग पूरे टोले को अपनी चपेट में ले सकती थी और नुकसान और भी बढ़ सकता था। घटना के बाद गांव में दहशत और मायूसी का माहौल है, और लोग पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं।

परबत्ता अंचल अधिकारी हरि नाथ राम को घटना की सूचना दी गई है। सीओ ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments