Sunday, May 10, 2026
Home अंचलाधिकारी पर 1 लाख रिश्वत मांगने का आरोप:जमुई में जमीन मापी में...

अंचलाधिकारी पर 1 लाख रिश्वत मांगने का आरोप:जमुई में जमीन मापी में लापरवाही का मामला, पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार।

जमुई में नीमारंग निवासी गौनरी देवी ने अपनी जमीन की मापी न होने और कथित लापरवाही व रिश्वतखोरी के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अंचलाधिकारी (सीओ) उनसे जमीन की मापी के लिए 1 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।

गौनरी देवी के अनुसार, उन्होंने खाता संख्या 25, खसरा संख्या 1135, रकबा 0.86 डेसीमल जमीन की मापी के लिए दो बार ऑनलाइन शुल्क जमा किया है। इसके बावजूद उनकी जमीन की मापी नहीं की गई। रसीदें उपलब्ध होने के बाद भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

1 लाख रुपए की रिश्वत मांगते हैं अंचलाधिकारी

पीड़िता ने बताया कि उनके आवेदन पर दो बार अमीन मौके पर पहुंचे, लेकिन हर बार बगलगीर के सादे कागज पर कुछ लिखवाकर बिना कोई कारण बताए लौट गए। गौनरी देवी का आरोप है कि जब वे अंचल कार्यालय में मापी न होने की शिकायत करती हैं, तो अंचलाधिकारी उनसे 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगते हैं।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें धमकी देते हैं कि वे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता या उप समाहर्ता, किसी से भी शिकायत करें, कोई कुछ नहीं कर सकता।

आवेदन लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे पति-पत्नी।

रास्ता बनाने के लिए खरीदी थी जमीन

गौनरी देवी के पति कैलाश रविदास ने बताया कि उन्होंने रास्ता बनाने के लिए एक डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसका मोटेशन भी हो चुका है। इसके बावजूद मापी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घर के बगल में रहने वाले दबंग लोग सीओ को पैसे देते हैं, जिसके कारण जानबूझकर मापी रोकी जा रही है। कैलाश रविदास ने यह भी कहा कि शिकायत करने पर सीओ के गार्ड ने उन्हें धक्का देकर भगा दिया।

इस मामले में जमुई की अंचलाधिकारी ललिता रंजन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया। गौनरी देवी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी भूमि की विधिवत मापी कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments