मानव कुमार भागपुर के लिए रवाना, 2024 के प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था।
चेस चैंपियनशिप में भाग लेंगे मानव कुमार। खगड़िया के शतरंज खिलाड़ी मानव कुमार बिहार स्टेट स्कूल चेस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भागलपुर के लिए रवाना हुए। यह चैंपियनशिप 28 से 30 नवंबर तक भागलपुर में आयोजित की जा रही है। मानव कुमार अंडर-17 वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस राज्यस्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग से केवल एक खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए होता है। पिछले वर्ष 2024 में इसी चैंपियनशिप में जनता हाईस्कूल मानसी के छात्र और अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत ने अंडर-17 वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वह फाइनल राउंड हारने के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से चूक गए थे। इस बार खगड़िया के शतरंज प्रेमियों को मानव कुमार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
यह जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने दी। मानव कुमार को जीत के लिए अग्रिम बधाई देने वालों में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पोद्दार, खिलाड़ी श्रीनाथ विनायक, माधव कुमार यशवंत, केशव कुमार यशवंत, आर्यन कुमार, तन्नु कुमारी, अनुष्का कुमारी सहित जिले के अन्य शतरंज प्रेमी शामिल हैं।

