पटना-बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी काल बन गई है. पिछले 24 घंटे में पांच जिले में 13 लोगों की मौत गर्मी से हो गई है. सबसे अधिक मौत औरंगाबाद में हुई है. यहां पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो वहीं सारण और गया में तीन-तीन लोगों की मौत भीषण गर्मी के कारण हो गई है. तो वहीं रोहतास और भोजपुर एक-एक लोगों की मौत भीषण गर्मी से हुई है.
राज्य के लोग लू से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. उमस और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. उमस भरी गर्मी से तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है. पूरे सूबे में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है. घरों में भी पंखे और कूलर की हवा से भी राहत देने से इंकार कर रहे हैं. रविवार को राज्य का सबसे गर्म जिला औरंगाबाद रहा जहां 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
अगले चार दिनों तक मानसून दस्तक देने वाला नहीं है. बंगाल तक पहुंचने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आनेवाला मानूसन पहले ही कमजोर पड़ गया था. इस बीच अगले दो दिनों तक पूरे दिन धूप खिले रहने की संभावना है. जबकि सुबह शाम बादल अपना डेरा जमाए रहेंगे.

