Sunday, May 10, 2026
Home सोनो में बालू माफिया और ग्रामीणों के बीच झड़प:फायरिंग का आरोप, सीओ...

सोनो में बालू माफिया और ग्रामीणों के बीच झड़प:फायरिंग का आरोप, सीओ और खनन इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बरनार नदी स्थित मंझरो बालू घाट पर मंगलवार को ग्रामीणों और बालू माफिया के बीच तीखा विवाद हो गया। यह विवाद मापदंडों के विपरीत हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे जेसीबी और पोकलेन मशीनों से हो रहे खनन का विरोध करने पहुंचे, तो बालू माफिया ने उन पर फायरिंग की।

ग्रामीण चंदन कुमार ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो एक गोली उनके सिर के ऊपर से गुजरी और वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का दावा है कि उन पर लगभग सात राउंड फायरिंग की गई।

इस विरोध प्रदर्शन में अंजना देवी, देवकी देवी, बेबी देवी, बच्ची देवी, अनिल यादव, विजय यादव, ललन यादव, सिंटू कुमार और पवन यादव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

सोनो थाना मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को शांत कराया

घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग होने की पुष्टि से इनकार किया है।

घटना के बाद अंचलाधिकारी प्रशांत सेंडिल और खनन इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। खनन इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने इस घटना पर कोई बयान देने से इनकार कर दिया।

बालू संवेदक गोपाल कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

अंचलाधिकारी प्रशांत सेंडिल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अवैध खनन या हिंसा में शामिल किसी भी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments