बांका के जिस थानेदार पर चला निगरानी का डंडा, वो भागलपुर में अवैध खनन के लिए चर्चित थानों के भी रहे थानाध्यक्ष थानेदार ब्रजेश के पास 38 लाख रुपये की चल संपत्ति थानेदार ब्रजेश के पास 38 लाख रुपये की चल संपत्ति का भी पता चला है. इसमें एसबीआई में स्वयं के नाम पर जमा 9 लाख रुपये, इसी बैंक में पत्नी के नाम पर जमा 14 लाख, अन्य तरह के निवेश में 7 लाख रुपये जमा के अलावा 8 लाख रुपये की मारुति ब्रेजा गाड़ी शामिल है. इनके खिलाफ अब तक 69 लाख 82 हजार रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का मामला सामने आ चुका है.इससे संबंधित एफआईआर निगरानी थाना में दर्ज हो चुका है. प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने बेगूसराय में इनका एक मंजिला मकान है. इसकी तलाशी में 2 लाख 68 हजार रुपये कैश, 5.29 लाख रुपये के सोने के जेवरात जमीन के कागजात, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. इसमें बरामद एक जमीन के दस्तावेज पर खरीद की तारीख 29 मई 2024 अंकित है. बांका स्थित कार्यालय एवं आवास की तलाशी में 50 हजार रुपये नगद के अलावा 58 हजार रुपये के सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं. ब्रजेश कुमार 2009 बैच के दारोगा हैं और प्रोन्नति पाकर इंस्पेक्टर बने हैं.

