खेल भवन परिसर में खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन बांका द्वारा आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जो 8 अक्टूबर से 11 तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में बुधवार को प्रथम दिन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बांका के स्कूली बालक-बालिकाओं कराटे प्रतियोगिता में 28 बच्चों ने मेडल हासिल किया है। जिसमें 24 बच्चों ने गोल्ड तो 3 ने सिल्वर मेडल, 1 ने ब्राउंच मेडल हासिल किया है।
प्रतियोगिता के दौरान ही 6 बालक खिलाड़ी का चयन प्रमंडलीय प्रतियोगिता में हुआ, जबकि 18 बालिकाओं का चयन हुआ प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान बालिका अंडर-14 में परमीला कुमारी, रेशमा कुमारी, खुशी कुमारी, काजल कुमारी, जुही कुमारी, मनिता कुमारी प्रथम स्थान पर रही है। जबकि सपना कुमारी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 19 बालिका में सोनाक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, मानसी कुमारी, मुस्कान कुमारी, कोमल कुमारी, विनीता मुर्मू प्रथम रही।
अंडर 17 बालक शानू कुमार, अर्पित कुमार, अंडर बालिका अल्का कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, रेणु कुमारी, परमीला किस्कु प्रथम स्थान पर रही, जबकि नंदनी कुमारी, निशा कुमारी दूसरे स्थान पर रही, तो गुठो कुमारी तीसरे स्थान पर रही है। अंडर 19 बालक वर्ग में प्रेम सोनी, अनुज कुमार, दिवेश आनंद, सुधांशु कुमार शेखर प्रथम स्थान पर रहे है। मालूम हो कि सभी बच्चे अपने-अपने वेट कैटेगरी में प्रथम स्थान व द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे है। ये सभी बच्चे शहर के इंडोर स्टेडियम परिसर में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

