Thursday, May 14, 2026
Home छठ पर्व पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में नहीं मिल रही...

छठ पर्व पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट।

दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने के लिए नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। यहां तक कि वापसी के लिए भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में नवंबर तक कंफर्म टिकट नहीं बताया जा रहा है। इस बीच विधानसभा चुनाव की तिथि भी तय हो गई है। ऐसे में ट्रेनों में मारामारी होने वाली है।

छठ पर्व पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट दीपावली और छठ पर्व पर खगड़िया समेत आस-पास के क्षेत्रों में घर लौटेने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है और नवंबर तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में कन्फर्म टिकट ‘नो रूम’ दिखा रहा है।

इस बार स्थिति इसलिए भी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि छठ पर्व के ठीक बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है, जो 6 नवंबर को खगड़िया के चारों विधानसभा क्षेत्रों में होनी है। परदेश में मजदूरी और रोजगार करने वाले लोग अब छठ और चुनाव दोनों निपटाकर ही वापस लौटने की सोच रहे हैं, जिससे वापसी वाली ट्रेनों में सीटों के लिए भारी मारामारी शुरू हो गई है।15 नवंबर तक महानंदा एक्सप्रेस , वैशाली सुपरफास्ट और आम्रपाली एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में लौटने वाली सीटों की लंबी वेटिंग लिस्ट है। हालांकि, पूजा स्पेशल ट्रेनों से कुछ राहत मिली है।

रेलवे मानसी से नई दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन (04453/04454) चला रहा है, जो 30 नवंबर/1 दिसंबर तक चलेगी। इसके अलावा सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (05585/05586) 24 अक्टूबर तक और आगरा कैंट-जोगबनी स्पेशल (04195/04196) 28 नवंबर तक चल रही हैं। ये स्पेशल ट्रेनें प्रवासियों को वापस काम पर लौटने में मदद करेंगी, पर नियमित ट्रेनों में भीड़ अभी भी बरकरार है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments