Sunday, May 10, 2026
Home सोनो के कटियारी गांव में लाखों की चोरी:अज्ञात चोरों ने घर से...

सोनो के कटियारी गांव में लाखों की चोरी:अज्ञात चोरों ने घर से जेवर, नकदी चुराई; पुलिस जांच में जुटी।

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के कटियारी गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित नुनचा देवी (पति- सुरेश यादव) ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह जब घर का दरवाजा खोला गया, तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला और बक्सों व ड्रम में रखे जेवरात तथा नकदी गायब थे।

पीड़िता के अनुसार, चोरों ने उनकी बेटी के सोने-चांदी के जेवर, कीमती कपड़े और उनके निजी आभूषण चुरा लिए। चोरी हुए आभूषणों का कुल मूल्य लगभग 3 लाख रुपये बताया गया है, जबकि 50 हजार रुपये नकद भी गायब मिले।

घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना की एसआई रूबी कुमारी मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद अशोक यादव समेत कई ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल के दिनों में कई घरों में चोरी हुई है, लेकिन किसी भी मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि रात में पुलिस गश्ती नहीं होती, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments