Sunday, May 10, 2026
Home राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में अंडर-19 में किया बेहतर प्रदर्शन।

राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में अंडर-19 में किया बेहतर प्रदर्शन।

खगड़िया की होनहार शतरंज खिलाड़ी तन्नू देवी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। किशनगंज में 16 से 18 नवंबर तक आयोजित बिहार राज्य बालिका शतरंज चैंपियनशिप (अंडर-14, 17 व 19) में तन्नू ने अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही उनका चयन बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए हो गया। अब वे चौथी बार बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले तन्नू तीन बार नेशनल स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने राज्यस्तरीय दक्ष शतरंज प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया था। प्रतियोगिता में खगड़िया की एक अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनुष्का कुमारी ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। चार अंक हासिल करने के बावजूद महज आधे अंक के अंतर से वे सातवें स्थान पर रहीं और नेशनल चयन से चूक गईं। अंडर-19 वर्ग में केवल टॉप-4 खिलाड़ियों का सीधा चयन होता है, जबकि पांचवां खिलाड़ी अतिरिक्त के रूप में जाता है। अंडर-17 वर्ग में कुमारी आयुषी प्रिया ने भी हिस्सा लिया और सामान्य प्रदर्शन किया।

नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी, खगड़िया के संस्थापक-सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने दी। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज पोद्दार, खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत, मनोज राय, अमरनाथ गुप्ता सहित जिले के सभी खेल प्रेमियों ने तन्नू को हार्दिक बधाई एवं नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments